Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखंड: चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर होटल एसोसिएशन ने उत्तरकाशी पुलिस की करी सराहना 

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 12/09/2026 11:28:33 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 12/09/2026 11:28:33 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: बड़कोट उत्तरकाशी  चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के बीच यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयासों की होटल एसोसिएशन ने सराहना की है।

विस्तार

उत्तराखंड: बड़कोट उत्तरकाशी  चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के बीच यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयासों की होटल एसोसिएशन ने सराहना की है। शुक्रवार, 11 सितंबर को यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस के कार्यों की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को बधाई दी।

होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तरकाशी जिले से होकर गुजरते हैं। ऐसे में यातायात को सुचारु बनाए रखना, भीड़ को नियंत्रित करना और यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना बड़ी जिम्मेदारी है। पुलिस द्वारा इन व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संभालने के साथ-साथ यात्रियों की सहायता के लिए लगातार तत्परता दिखाई जा रही है।

एसोसिएशन ने विशेष रूप से खोया-पाया सहायता व्यवस्था और पुलिस की 24 घंटे सक्रियता की सराहना की। पदाधिकारियों ने कहा कि यात्रा मार्ग पर पुलिस की मौजूदगी से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। पुलिस की मुस्तैदी से यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान में भी मदद मिल रही है।

इस दौरान होटल एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट और पूरे पुलिस बल के प्रयासों को भी सराहा गया। एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उत्तरकाशी पुलिस ने भी स्थानीय जनता, व्यापारियों, होटल संचालकों और यात्रा कारोबार से जुड़े लोगों का सहयोग करने के लिए आभार जताया। पुलिस की ओर से सभी संबंधित पक्षों से आगे भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान “सुरक्षित यात्रा–सुखद यात्रा” के संकल्प को दोहराते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

कार्यक्रम में यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, संरक्षक बलदेव सिंह परमार, विजय सिंह पंवार, जिला पंचायत प्रतिनिधि सरत सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, भगवान सिंह राणा, एलम पयाल, अभिषेक उनियाल, विपिन सिंह रावत, सूर्य प्रकाश नौटियाल, भास्कर नौटियाल और कुलदीप राणा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related News

 उत्तर प्रदेश: कुतुबशेर पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा, हरियाणा मार्का देशी शराब की 6 बोतल बरामद

मध्य प्रदेश: संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की कलश यात्रा पोरसा शहर में निकाली, जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत 

मध्य प्रदेश: उसैथ घाट पर स्टीमर सेवा शुरू कराने की मांग, कांग्रेस ने CM मोहन यादव का फूंका पुतला 

छत्तीसगढ़: कोरबा में अडानी प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, रोजगार और सुविधाओं की उठी मांग

मध्य प्रदेश: SC/ST मामले को लेकर समझाने गए अधेड़ की हत्या, लोहे की वस्तु से हमले का आरोप

मध्य प्रदेश: 17 सितंबर से ग्रामीण संपत्तियों की होगी रजिस्ट्री, अंबाह-पोरसा में पटवारियों को दिया प्रशिक्षण


Featured News