-
☰
बिहार: जिलाधिकारी ने फार्मर आईडी निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय में उस समय प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं, जब जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी निरीक्षण के लिए पहुंचे।
विस्तार
बिहार: कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय में उस समय प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं, जब जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी निरीक्षण के लिए पहुंचे। जिलाधिकारी ने कृषि भवन में चल रहे फॉर्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) निर्माण कार्य की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि अमदाबाद प्रखंड में फॉर्मर आईडी का कार्य करीब 49 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि कटिहार जिला इस कार्य में पूरे बिहार में बेहतर स्थिति में है, और प्रशासनिक स्तर पर सभी मिलकर इसे आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फॉर्मर आईडी का कार्य तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। इसी दौरान जीविका से जुड़ी एक महिला जिलाधिकारी के पास पहुंची और अपनी समस्या को लेकर लिखित आवेदन सौंपा। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ, अंचल अधिकारी स्नेहा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार, थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार,सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी कहा कि जनता से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाए, और प्राप्त आवेदनों की समय पर जांच कर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। कुल मिलाकर जिलाधिकारी का यह दौरा फॉर्मर आईडी कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक निगरानी और जवाबदेही का संदेश देता नजर आया।
राजस्थान: पेड़ों की कटाई के विरोध में एसएफआई ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर सहारनपुर SSP ने ली गोष्ठी, कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: कौड़ीराम प्रीमियम लीग सेमीफाइनल में गोरखपुर की शानदार जीत, हर्ष यादव बने हीरो
राजस्थान: जैतपुरा के ग्रामीणों ने बढ़ी दूरियों के खिलाफ सरकार को दिया अल्टीमेटम
राजस्थान: ऐतिहासिक आयोजन फतेह सिंह बस्ती में हिंदू एकता की मिसाल दी गई
असम: बाल विवाह रोकथाम व शिशु अधिकार जागरूकता के लिए “बाल विवाह मुक्ति रथ” हुआ रवाना