-
☰
बिहार: रामनवमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भक्ति और आस्था का बना माहौल
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नौतन प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विस्तार
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्त की जा रही थी, जिससे कहीं कोई अव्यवस्था नहीं हुई। वही पं नौतन पंचायत के बलुई पुल बौधी माई स्थान पर मुखिया ममिता देवी व काशिलाल प्रसाद द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में गुड़ व शितल पेय जल की व्यवस्था की गई।वही मुखिया काशिलाल प्रसाद ने समस्त पंचायत वासियों को रामनवमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
बिहार: नौतन प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शिवराजपुर स्थित शंकहिया माई स्थान, बेली माई मंदिर तथा खड्डा माई परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मेले में बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न दुकानें और झूले आकर्षण का केंद्र रहे।
राजस्थान: अवैध ऑटो एलपीजी पंप हुए सील, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: मृत घोषित व्यक्ति चिता पर जिंदा उठा, लोगों में मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश: मातम में बदली खुशी, भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, 15 से अधिक घायल
छत्तीसगढ़: ‘वंदे मातरम् 150 वर्ष’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई सम्पन्न
छत्तीसगढ़: पीएम श्री स्कूलों का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त
छत्तीसगढ़: पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों से बचने की अपील