Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या , ग्रामीणों में दिखा आक्रोश 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Md Firoz Alam , Date: 04/04/2026 12:14:00 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Md Firoz Alam ,
  • Date:
  • 04/04/2026 12:14:00 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: कटिहार पुलिस कस्टडी में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या का गंभीर मामला सामने आया है।

विस्तार

बिहार: कटिहार पुलिस कस्टडी में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की बेरहमी से युवक की जान चली गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर का घेराव कर जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि कटिहार पुलिस रक्षक नहीं बल्कि भक्षक बन गई है। उनका आरोप है कि हिरासत में युवक के साथ अमानवीय पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में प्रशासन के दावों और परिजनों के आरोपों के बीच न्यायिक जांच की मांग जोर पकड़ती जा रही है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक उन्हें न्याय पर भरोसा नहीं होगा।इधर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कटिहार जिले के फलका थाना को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।मामले की गंभीरता को देखते हुए शिखर चौधरी, पुलिस अधीक्षक कटिहार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है और पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।फिलहाल पूरे मामले पर जिले भर की निगाहें टिकी हुई हैं। सवाल यह है कि क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाएगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।


Featured News