Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: सूरजपुर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, युवाओं को कर रहे जागरूक

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 23/10/2026 10:24:58 am Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 23/10/2026 10:24:58 am
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) जिले की सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर पहुंचकर पात्र युवाओं से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ महाविद्यालयों में भी शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से पात्र छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया और मतदान के महत्व की जानकारी दी जा रही है।

जिला प्रशासन की ओर से युवाओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने और पात्र नागरिकों का पंजीयन सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ें और अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए तैयार रहें।

प्रशासन ने पात्र युवाओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आगे आएं और आवश्यक पंजीयन प्रक्रिया पूरी करें। मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी का महत्वपूर्ण आधार है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।


Featured News