Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: जिला पंचायत सीईओ ने मनरेगा, पीएम आवास व विकास कार्यों का  किया औचक निरीक्षण

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 04/04/2026 10:39:39 am Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 04/04/2026 10:39:39 am
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले द्वारा विगत दिवस जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले द्वारा विगत दिवस जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम ग्राम पंचायत मदन नगर पहुँचकर जिला पंचायत सीईओ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्माणाधीन अटल/लालासाय तालाब कार्य का स्थलीय अवलोकन किया और कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया।

जगन्नाथपुर में पीएम आवास की समीक्षा

सीईओ श्री विजेन्द्र पाटले ने ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर में कोवलेश्वर, राजमाडी, रंजीता एवं सुरंती के प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण भी किया । श्री पाटले ने निर्माण कार्य की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 कनकनगर में डीएवी स्कूल एवं पंचायत भवन का निरीक्षण

 इसके उपरांत ग्राम पंचायत कनकनगर पहुँचकर जिला पंचायत सीईओ ने डीएवी स्कूल एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला पंचायत सीईओ द्वारा विकास कार्यो के भौतिक निरीक्षण व धरातल पर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जायजा लिया गया ताकि बेहतर तरीके से शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा सके। इस संपूर्ण निरीक्षण में अपर कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, डीएमसी श्री मनोज साहू, एसडीएम प्रतापपुर श्रीमती ललिता भगत, तहसीलदार श्री सुरेश राय, जनपद पंचायत सीईओ श्री अनिल तिवारी, एसडीओ (आरईएस), सब इंजीनियर श्री बृजेश नरेश, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी श्री निर्मल श्याम, पटवारी, पीएम आवास ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री मनोहर पैकरा, मनरेगा टीए श्री संजय लाल, श्री कमलेश्वर राजवाड़े, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Featured News