-
☰
छत्तीसगढ़: भूमिहीन मजदूरों को 10-10 हजार की सहायता राशि की गई वितरण
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर में राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर में राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के पात्र हितग्राही, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में उपस्थितजन, वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के लाइव प्रसारण से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल से पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रति हितग्राही 10 हजार रुपये की राशि का सीधा अंतरण किया। सूरजपुर जिले में ग्रामीण एवं नगरीय निकायों को मिलाकर कुल 4195 पात्र हितग्राही इस योजना से लाभान्वित हुए।