Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: नवोदय विद्यालय का 100% रिजल्ट, 81 में से सभी विद्यार्थी पास

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 16/04/2026 05:06:17 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 16/04/2026 05:06:17 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सूरजपुर ने एक बार फिर सीबीएसई कक्षा X परीक्षा 2025–26 (प्रथम बोर्ड) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया hv है

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सूरजपुर ने एक बार फिर सीबीएसई कक्षा X परीक्षा 2025–26 (प्रथम बोर्ड) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया hv है। विद्यालय ने इस वर्ष 100% परिणाम प्राप्त किया, जिसमें सभी 81 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। विशेष उल्लेखनीय है कि 80 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जो विद्यार्थियों की मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस वर्ष के परिणामों की प्रमुख विशेषता यह रही कि 25.9% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। साथ ही, दो विद्यार्थियों ने गणित एवं सामाजिक विज्ञान विषयों में शत-प्रतिशत अंक (100/100) प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।

 मेधावी विद्यार्थी

हर्ष तिवारी – 486 अंक (97.2%)
आकाश कसेरा – 483 अंक (96.6%)
त्रिलोक – 475 अंक (95%)

यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन एवं परिश्रम तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि PM SHRI योजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा की दिशा में विद्यालय के प्रयासों को दर्शाती है।विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्टता की परंपरा को बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।