Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: गोवा ट्रिप के नाम पर 3.70 लाख की ठगी, फर्जी टिकट-होटल बुकिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 11/08/2026 10:36:00 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 11/08/2026 10:36:00 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: रोहतक पुलिस की टीम ने गोवा जाने के नाम पर हवाई जहाज की टिकट व होटल बुक करने के नाम पर 3.70.400 रुपये की हुई धोखाधडी का वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

विस्तार

गुजरात: रोहतक पुलिस की टीम ने गोवा जाने के नाम पर हवाई जहाज की टिकट व होटल बुक करने के नाम पर 3.70.400 रुपये की हुई धोखाधडी का वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि जनता कालोनी निवासी मनीष की शिकायत के आधार पर थाना साईबर मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि मनीष पशुओ की फुड स्पलीमैन्ट बेचने का काम करता है जिसके लिए करीब 20 कर्मचारी काम करते है जिनको गोवा घुमाने के लिए मनीष ने अमन से सम्पर्क किया। अमन का रोहतक मे रोवर बडिज टुर एण्ड ट्रैवल्स का आफिस है।

 

अमन ने मनीष को बताया कि लोटस आफ ट्रैवल्स कम्पनी है जो सस्ती टिकटे बुक कराती है। अमन ने मनीष को कैलाश का मोबाइल नम्बर दिया। मनीष ने कैलाश से सम्पर्क किया और होटल व 19 टिकट आने जाने की बुक कराने के फर्जी टिकट व होटल के बिल मनीष को भेज दिये मनीष ने उनके कहे अनुसार टिकट व होटल बुक कराने के कुल 3,70,400 रुपये उनके पास भेज दिये। मनीष ने होटल के वाउचर मागे जो कैलाश ने टाल मटोल कर दिया। जिससे मनीष को ठगी का आभास हुआ। मनीष ने अपनी आनलाईन टिकट चैक की तो मनीषको सिर्फ अपने अकेले की टिकट बुक हुई मिली बाकी 18 लोगो की टिकट बुक नही थी। मामले की जांच स.उप.नि. अशवनी द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 06.08.2026 को आरोपी कैलाश पुत्र राजकुमार निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 6 मोबाइल फोन, 2 लेपटाप, 19 चैक बुक, 8 एटीएम कार्ड, 6 पास बुक व 8 सिम कार्ड बरामद किये गये है।  


Featured News