Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: रिहायशी इलाके में निकला विशाल अजगर, सुरक्षित किया गया रेस्क्यू

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Patel Mehulkumar , Date: 17/07/2026 11:48:27 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Patel Mehulkumar ,
  • Date:
  • 17/07/2026 11:48:27 am
Share:

विस्तार

गुजरात: वडोदरा जिले के शिनोर तालुका के सीमली गांव में एक विशालकाय अजगर निकल आने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ ट्रस्ट की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, गांव में अजगर दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के सदस्य भरतभाई मोरे को सूचना दी। सूचना मिलते ही ट्रस्ट की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

रात के अंधेरे में ट्रस्ट के स्वयंसेवक संजय खत्री और अनिल तडवी ने काफी सावधानी और मेहनत के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। लंबे प्रयास के बाद टीम ने विशालकाय अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद अजगर को मानव आबादी से दूर उसके अनुकूल प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया, ताकि वन्यजीव और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अजगर के सफल रेस्क्यू के बाद सीमली गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने समय पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू अभियान पूरा करने के लिए वाइल्डलाइफ ट्रस्ट की टीम की सराहना की।


Featured News