-
☰
गुजरात: सोनलबेन प्रजापति को मेयर बनने पर मिली बधाई, नई मेयर से विकास की उम्मीद
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: सोनलबेन प्रजापति को मेयर बनने पर मिली बधाई, नई मेयर से विकास की उम्मीद
विस्तार
गुजरात: महेसाणा महानगरपालिका की नवनियुक्त मेयर श्रीमती सोनलबेन प्रजापति को लेकर शहर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इसी क्रम में समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि मुकेश पटेल ने सोनलबेन प्रजापति को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पदभार नहीं, बल्कि महेसाणा शहर के विकास और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुकेश पटेल ने अपने संदेश में विश्वास व्यक्त किया कि सोनलबेन प्रजापति के कुशल नेतृत्व, दूरदृष्टि और लोकसेवा की भावना से महेसाणा महानगरपालिका विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए प्रभावी योजनाओं की आवश्यकता है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नई मेयर इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि महेसाणा को बेहतर यातायात, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है। सोनलबेन प्रजापति के नेतृत्व में नगरजनों की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुकेश पटेल ने यह भी कहा कि शहर का विकास केवल प्रशासन या जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनता का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे विकास की इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाएं और महेसाणा को एक आदर्श एवं आधुनिक शहर बनाने में सहयोग करें। अंत में उन्होंने पुन सोनलबेन प्रजापति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महेसाणा प्रगति, विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा तथा शहर नई पहचान के साथ आगे बढ़ेगा।
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-जुहा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
हरियाणा: महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जल्द शुरू होगा विशेष महिला क्लिनिक
राजस्थान: शेरो-शायरी की यादगार महफिल में उर्दू अदब और शानदार कलामों का दिखा रंग
उत्तर प्रदेश: शिक्षा के मैदान में सच से ज्यादा चमकदार उदाहरणों और मुखौटों का खेल होता है हावी
उत्तर प्रदेश: 2 करोड़ की लागत से 28 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण, जनता को मिली बड़ी सौगात
राजस्थान: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, दो अंतरराज्यीय ठगों की हुई गिरफ्तार