Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: राइस मिल से लाखों रुपये के चावल चोरी कर बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 26/10/2026 01:06:35 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 26/10/2026 01:06:35 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सदर करनाल की टीम ने राइस मिल से लाखों रुपये के चावल चोरी कर बेचने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।थाना सदर प्रबंधक निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक जगमोहन सिंह की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए।
आरोपियों की पहचान अजीत पुत्र रामबीर सिंह निवासी अराईपुरा, जिला करनाल, सुशील पुत्र किशोरी लाल निवासी विकास नगर, करनाल तथा अंकुश पुत्र वेदपाल निवासी छपरा खेड़ा, जिला करनाल के रूप में हुई है।

इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि करनाल निवासी अमित दहिया ने थाना सदर करनाल में शिकायत देकर बताया कि उसकी मोहदीनपुर गांव के क्षेत्र में ग्रीनफील्ड प्योर इंडिया के नाम से राइस मिल है। मिल में बासमती धान की मिलिंग करके चावल तैयार किए जाते हैं तथा ट्रकों के माध्यम से विभिन्न ग्राहकों तक पहुंचाए जाते हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने सुशील को करीब चार साल से तथा अंकुश को करीब दो साल से अपनी मिल में मुनीम के तौर पर नौकरी पर रखा हुआ था। पिछले कुछ समय से उसे जानकारी मिली कि मिल से ट्रकों में अधिक मात्रा में चावल लोड किए जाते थे, लेकिन ग्राहकों तक कम मात्रा में चावल पहुंच रहे थे। इस पर उसे अपने दोनों कर्मचारियों पर शक हुआ।

शिकायत के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों कर्मचारियों ने ट्रक मालिक अजीत के साथ मिलकर कथित तौर पर चावल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोप है कि वे ट्रकों में अतिरिक्त कट्टे लोड करके मिल से निकलते थे और रास्ते में चावल के कट्टे उतारकर तरावड़ी, अंबाला आदि क्षेत्रों में दुकानदारों को बेच देते थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यह गतिविधि करीब एक साल से चल रही थी और इस दौरान लाखों रुपये के चावल चोरी करके बेचे गए। शिकायत के आधार पर थाना सदर करनाल में  दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दो आरोपियों का पुलिस रिमांड मंजूर पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी अजीत और सुशील का दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया, जबकि आरोपी अंकुश को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके तथा चोरी किए गए चावल की बरामदगी और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा सके।

Related News

उत्तर प्रदेश: मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु, जय माता दी के जयकारों से गूंजा एसएनटी ग्राउंड

उत्तर प्रदेश: शिवाय सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया दसवां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में ‘Wings Over Ganga’ एयर शो: राफेल, सुखोई और तेजस की गर्जना से गूंजा काशी का आसमान

बिहार: रबी महोत्सव में मुखिया जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर मुखिया संघ नाराज, कृषि पदाधिकारी पर सूचना नहीं देने का आरोप

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल


Featured News