-
☰
हरियाणा: भिवानी में भीम आर्मी ने मनाया शहीदी दिवस, युवाओं को शहीदों के आदर्श अपनाने का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: भीम आर्मी भिवानी द्वारा गांव देवसर में शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम आर्मी हरियाणा के प्रदेश महासचिव एडवोकेट संतलाल अंबेडकर रहे। इस अवसर परउपस्थित
विस्तार
हरियाणा: भीम आर्मी भिवानी द्वारा गांव देवसर में शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम आर्मी हरियाणा के प्रदेश महासचिव एडवोकेट संतलाल अंबेडकर रहे। इस अवसर परउपस्थित सभी साथियों ने शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग, बलिदान और देशभक्ति को याद किया।अपने संबोधन में संतलाल अंबेडकर ने कहा कि देशभक्तों के खून से सींची गई आज़ादी को बनाए रखना आज के युवाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में न्याय, समानता और भाईचारे को मजबूत करें।कार्यक्रम के दौरान शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित किए गए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रदेश सचिव जुगनू मैहरा, प्रदेश सचिव शेखर रंगा, प्रदेश के वरिष्ठ नेता प्रवीण मेहरा और सुरेन्द्र कटारिया ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज में शिक्षा, जागरूकता और संगठन को मजबूत करना समय की मांग है।आयोजकों ने सभी उपस्थित साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए निरंतर संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम आयोजक गजेंद्र देवसर, रोहताश सिंगला, अनिल बवानीखेड़ा, सुरेन्द्र चोपड़ा, सोमबीर सुंगरपुर,राकेश सांगा , अजय भोरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, विकास से जुड़े अहम फैसले
उत्तर प्रदेश: मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, 27 मार्च तक फार्म निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया
उत्तर प्रदेश: बलिदान दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु-सुखदेव को श्रद्धांजलि, कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन