-
☰
हरियाणा: 51 लंबित चालान मिलने पर बाइक इंपाउंड, 2.13 लाख रुपये का जुर्माना बकाया
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया है।
विस्तार
हरियाणा: गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया है। जांच के दौरान बाइक पर कुल 51 लंबित चालान पाए गए, जिनकी जुर्माना राशि करीब 2 लाख 13 हजार रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार, पटौदी चौक क्षेत्र में जोनल अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल को रोककर चालक से वाहन के दस्तावेज मांगे गए। चालक आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन के रिकॉर्ड की जांच की तो उस पर लंबे समय से 51 चालान लंबित मिले। पुलिस के मुताबिक, इन चालानों में अधिकांश मामले बिना हेलमेट वाहन चलाने, बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के हेलमेट नहीं पहनने और वैध प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUC) नहीं होने से संबंधित हैं। सभी लंबित चालानों की कुल जुर्माना राशि 2,13,000 रुपये सामने आई।लंबित चालानों के मद्देनजर यातायात पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करा दिया। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज जैसे बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र समेत अन्य कागजात वैध एवं अपडेट रखें। पुलिस ने यह भी कहा कि वाहन चालकों को अपने लंबित चालानों की समय पर जानकारी लेकर उनका भुगतान करना चाहिए। पुलिस के अनुसार, यातायात नियमों का पालन करने से न केवल चालान और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सकता है, बल्कि सड़क पर वाहन चालक और अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।
गुजरात: पिपरिया से कच्छ तक साइकिल से धार्मिक यात्रा, महेश्वरी समाज की धर्म-संस्कृति का दिया संदेश
गुजरात: वडोदरा के साधली गांव में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा गांव
गुजरात: भाभर तालुका में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस का हुआ आयोजन, बच्चों और किशोरों को दी गई दवा
गुजरात: बिजली पोल और ट्रांसफार्मर फाउंडेशन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की हुई मांग
उत्तर प्रदेश: शिवरात्रि पर सहारनपुर में महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा की कमान