Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर हुई सख्ती, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 20/03/2026 05:37:05 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 20/03/2026 05:37:05 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी डीसी राहुल नरवाल ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अवैध गतिविधि में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 

विस्तार

हरियाणा: हांसी डीसी राहुल नरवाल ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अवैध गतिविधि में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता को निर्धारित दरों पर गैस उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता सहन नहीं की जाएगी। डीसी ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष छापेमारी टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित रूप से गैस एजेंसियों, गोदामों तथा संदिग्ध स्थानों पर औचक निरीक्षण करें। यदि कोई व्यक्ति या गैस एजेंसी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते हुए पकड़ी जाती है तो उसके खिलाफ तुरंत प्रभाव से एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को भी सख्त हिदायत दी कि वे निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन करें। किसी भी सूरत में तय सीमा से अधिक गैस सिलेंडरों का स्टॉक न रखा जाए। यदि जांच के दौरान अतिरिक्त स्टॉक या अनियमितता पाई गई तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।


डीसी  राहुल नरवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर और सही मात्रा में गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना सभी एजेंसियों की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि कहीं गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या ओवरचार्जिंग की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को अवगत करवाएं, ताकि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाए और समय-समय पर इसकी समीक्षा भी की जाए, ताकि जिले में पारदर्शिता बनी रहे और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि जिला में एलपीजी , सीएनजी गैस की कोई कमी नहीं है।