-
☰
हरियाणा: डॉ. भीमराव अंबेडकर के महाड़ सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: करनाल अंबेडकर समाज कल्याण सभा द्वारा अंबेडकर भवन सेक्टर 16 में महाड़ सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: करनाल अंबेडकर समाज कल्याण सभा द्वारा अंबेडकर भवन सेक्टर 16 में महाड़ सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा के प्रधान अमर सिंह पातलान ने कहा कि आज से 100 वर्ष पहले डा. भीमराव अंबेडकर ने 20 मार्च 1927 को महाराष्ट्र के महाड़ शहर में चावदर तालाब से पानी पी कर छुआछूत प्रथा को समाप्त करने के लिए सत्याग्रह किया था। वास्तव में उस समय बाम्बे स्टेट की विधान परिषद ने 1923 में कानून पास कर सभी जाति व धर्म के लोगों के लिए पानी पीने के लिए, स्कूल में पढऩे व नौकरी करने के लिए सरकारी व सार्वजनिक स्थानों को खोल दिया था। महाड़ नगरपालिका ने चावदर तालाब से दलित लोग पानी नहीं पी सके, इसको लेकर स्टे ले लिया था। कोर्ट से 1927 में फैसला आया कि चावदर तालाब से बिना किसी जाति भेदभाव के सभी जाति के लोग पानी पी सकते हैं। कोर्ट के फैसले के बावजूद भी रूढ़ीवादी उच्च जाति के लोगों ने दलितों को तालाब से पानी पीने से रोक दिया था। उस समय 20 मार्च 1927 को दलित समाज के 25 हजार लोगों की भीड़ को लेकर डा. अंबेडकर ने महाड़ में सत्याग्रह किया था तथा अपने हाथ में पानी लेकर चावदर तालाब का पानी पिया था। उन्हीं के साथ दलित समाज के 25 हजार लोगों ने भी हाथ में पानी लेकर पानी पीने का अधिकार प्राप्त किया था। जो उस समय के उच्च जाति के लोगों को सहन नहीं हुआ और महाड़ शहर के लोगों की भीड़ ने लाठी और हथियारों के साथ डा. अंबेडकर व सभी लोगों पर आक्रमण कर दिया था, जिसमें निहत्थे लोगां को बहुत चोटें आई थीं। उस समय उच्च जाति के रूढ़ीवादी लोगों ने 108 दही के घड़ों में गाय का गोबर व पेशाब मिलाकर चावदर तालाब में डालकर पानी को शुद्ध किया था। इस अवसर पर उनकी चावदर तालाब से पानी लेकर सत्यग्रह करते चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रधान अमर सिंह पातलान के अतिरिक्त पूर्व महामंत्री प्रदेश कांग्रेस रमेश सैनी, पूर्व सदस्य राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग गोपाल कृष्ण सहोत्रा, बलराज रंगा, शिव कुमार, जोगिंद्र सिंह तंवर, ओमप्रकाश जास्ट, बलवंत सिंह आलान, प्रीति, ललित, अरूण, अजीत, मोहित, निखिल, उमेश, अंकुश, जस्सी, हेमंत, सोहन, सन्नी संजीव व अंजेश ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
उत्तर प्रदेश: इंजन चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी सामान बरामद
हरियाणा: एसडीएम राजेश खोथ का औचक निरीक्षण, राशन व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
मध्य प्रदेश: सिवनी–बालाघाट मार्ग की बदहाली पर भड़का जनआक्रोश, 23 मार्च को बड़ा आंदोलन
हरियाणा: गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर हुई सख्ती, डीसी ने दिए कड़े निर्देश
गुजरात: आरोपियों की सार्वजनिक पिटाई पर उठे सवाल, पुलिस कार्रवाई पर कानूनी बहस