Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' का संदेश लेकर हिसार पुलिस पहुंची GJU, छात्रों को किया जागरूक

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 04/08/2026 11:28:14 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 04/08/2026 11:28:14 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा जिले में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत आज श्री गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू), हिसार में "नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान" के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा जिले में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत आज श्री गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू), हिसार में "नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान" के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया, जहां भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किए जा रहे "नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान" के उद्देश्य एवं संदेश को विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया।


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई सहित अन्य वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने, अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने, खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा सभी को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं विकसित भारत के निर्माण का सपना साकार किया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस केवल नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई ही नहीं कर रही, बल्कि समाज विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है। शिक्षण संस्थानों में आयोजित ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम, श्री गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं स्टाफ, शहर के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने एवं स्वयं नशा मुक्त रहने के संकल्प के साथ हुआ।


Featured News