-
☰
हरियाणा: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति सामान्य, एक्साइज कटौती पर मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को धन्यवाद
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पेट्रोलियम उत्पादों की स्थिति पर जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती के लिए आभार व्यक्त किया और इसे आम जनता को राहत देने वाला कदम बताया।
विस्तार
हरियाणा: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पेट्रोलियम उत्पादों की स्थिति पर जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती के लिए आभार व्यक्त किया और इसे आम जनता को राहत देने वाला कदम बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल व गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रदेश में 4032 पेट्रोल पंपों के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 4804 किलोलीटर पेट्रोल व 12003 किलोलीटर डीजल की बिक्री हो रही है, जबकि प्रतिदिन लगभग 2 लाख एलपीजी सिलेंडर प्राप्त होकर 1.90 लाख सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। कमर्शियल एलपीजी की भी पर्याप्त उपलब्धता है और आवश्यक संस्थानों में आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कालाबाजारी व जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पीएनजी पाइपलाइन के लिए लीज रेट में बड़ी राहत देते हुए ₹3 लाख प्रति किलोमीटर के स्थान पर ₹1000 प्रति किलोमीटर एकमुश्त करने का निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेश में गैस इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूती मिलेगी।
राजस्थान: अवैध ऑटो एलपीजी पंप हुए सील, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: मृत घोषित व्यक्ति चिता पर जिंदा उठा, लोगों में मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश: मातम में बदली खुशी, भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, 15 से अधिक घायल
छत्तीसगढ़: ‘वंदे मातरम् 150 वर्ष’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई सम्पन्न
छत्तीसगढ़: पीएम श्री स्कूलों का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त
छत्तीसगढ़: पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों से बचने की अपील