Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: जमीन घोटाले पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जे के मामले में दो और गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 01/08/2026 10:49:00 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 01/08/2026 10:49:00 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सिरसा गांव जोधकां में धोखाधड़ी कर फर्जी रजिस्ट्री के जरिए जमीन हड़पने के मामले में नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विस्तार

हरियाणा: सिरसा गांव जोधकां में धोखाधड़ी कर फर्जी रजिस्ट्री के जरिए जमीन हड़पने के मामले में नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी प्रकरण में दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जो भी व्यक्ति इस साजिश में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि डिंग निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि भाखड़ा बांध निर्माण के दौरान सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विस्थापित 268 परिवारों को गांव जोधकां में भूमि आवंटित की थी। इनमें तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के गांव बड़गांव से केवल 10 परिवार ही जोधकां आकर बसे थे।


शिकायतकर्ता के अनुसार, बड़गांव निवासी गम्भरों देवी पत्नी रुलद के नाम भी जोधकां में एक जमीन आवंटित हुई थी। वृद्धावस्था के कारण वह यहां नहीं आ सकीं, इसलिए उनके प्लॉट की देखरेख शिकायतकर्ता करता था। विस्थापित परिवारों ने भूमि की देखरेख के लिए 'पुरुषार्थ कमेटी' बनाई थी, जिसमें 11 सदस्य शामिल थे। आरोप है कि इसी कमेटी का दुरुपयोग करते हुए कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर गम्भरों देवी के प्लॉट की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिली अहम सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव जोधकां निवासी कृष्ण कुमार और रत्न लाल  को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सके। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ पूरे रैकेट की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद अन्य दोषियों पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।