-
☰
हरियाणा: ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन बनने पर राजेश ठकराल का गुरुद्वारा साहिब में हुआ भव्य स्वागत
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हाँसी में ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त होने पर राजेश ठकराल का बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और संगत ने उनका सिरोपा भेंट कर अभिनंदन किया तथा नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान राजेश ठकराल ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश के व्यापारियों की उन्नति, समाज की खुशहाली और जनकल्याण के लिए अरदास की। संगत ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में व्यापारियों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा होगी और व्यापारिक समुदाय के कल्याण के लिए नए आयाम स्थापित होंगे। गुरुद्वारा साहिब में राजेश ठकराल के सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करते हुए विशेष अरदास भी की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि उन्हें प्रदेश के व्यापारियों की सेवा करने की शक्ति और उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो। इस अवसर पर सुभाष चुघ, राम प्रकाश परुथी, रविंद्र खुराना, राकेश भाटिया, कृष्ण एलाहवादी, मुनीष कालड़ा, कुलदीप जोगी, सतीश कालड़ा, सौरभ कथूरिया, संदीप नागपाल, कुलदीप ठकराल, प्रवीण सिंगला, कुलदीप सैनी, मोनू ठकराल, मोहन लाल चूचड़ा, रामू बजाज, नरेंद्र नारंग, रिंकू टुटेजा, अजय मेहता सहित बड़ी संख्या में संगत और श्रद्धालु मौजूद रहे।
राजस्थान: हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा से पहले सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का हुआ व्यापक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: ऑनलाइन प्रमोशन के नाम पर हुई साइबर ठगी, पति-पत्नी समेत 3 मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: पुलिस ने अधिकारियों को NDPS और साइबर जांच का दिया विशेष प्रशिक्षण