-
☰
हरियाणा: नशा तस्करी में दो आरोपी हुए गिरफ्तार, 6.31 ग्राम हेरोइन की गई जब्त
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 6.31 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विस्तार
हरियाणा: हांसी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 6.31 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व और दिशा-निर्देशन में की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईए नारनौंद टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अंकुश पुत्र प्रेमपाल और मोहित पुत्र अशोक कुमार, निवासी तिगड़ाना (जिला भिवानी), नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं और हांसी क्षेत्र में नशा लेकर पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिव कॉलोनी हांसी क्षेत्र में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी अंकुश के कब्जे से 6.31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना शहर हांसी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बिहार: शादी से इनकार पर युवती चढ़ी जियो टावर पर, इलाके में मचा हड़कंप
हरियाणा: नागरिक अस्पताल परिसर में बनेंगे 9 पार्क, 20 लाख से होगा सौंदर्यीकरण
हरियाणा: जिला बाल कल्याण परिषद के समर कैंप का हुआ शुभारंभ, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
गुजरात: श्री सुजापीर दादा मंदिर के नवनिर्माण की तैयारी, 29 सदस्यीय समिति का गठन होगा
हरियाणा: समाधान शिविर में नागरिक समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
राजस्थान: अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 9वां प्रदेश महाधिवेशन हुआ संपन्न