-
☰
मध्य प्रदेश: 17 सितंबर से ग्रामीण संपत्तियों की होगी रजिस्ट्री, अंबाह-पोरसा में पटवारियों को दिया प्रशिक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: अंबाह पोरसा शासन के महत्वाकांक्षी स्वामित्व अधिकार अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के आबादी क्षेत्र में स्थित संपत्तियों के भूस्वामियों को उनकी संपत्तियों का विधिवत स्वामित्व अधिकार दिलाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: अंबाह पोरसा शासन के महत्वाकांक्षी स्वामित्व अधिकार अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के आबादी क्षेत्र में स्थित संपत्तियों के भूस्वामियों को उनकी संपत्तियों का विधिवत स्वामित्व अधिकार दिलाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। अभियान के तहत संबंधित संपत्तियों की रजिस्ट्री 17 सितंबर 2026 से संपदा पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। रजिस्ट्री प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने की तैयारियों के तहत शुक्रवार को कलेक्टर मुरैना लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं एसडीएम अंबाह प्रतिज्ञा शर्मा के पर्यवेक्षण में पंजीयन विभाग द्वारा अंबाह एवं पोरसा क्षेत्र के पटवारियों को प्रशिक्षण निजी स्कूल शिवम स्कूल में दिया गया। प्रशासन द्वारा रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू होने से पहले संबंधित मैदानी अमले को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि 17 सितंबर से शुरू होने वाली प्रक्रिया में तकनीकी अथवा दस्तावेज संबंधी समस्याएं उत्पन्न न हों। इससे ग्रामीणों को स्वामित्व अधिकार अभियान का लाभ आसानी से मिल सकेगा और उन्हें अपनी संपत्ति का वैध दस्तावेज प्राप्त हो सकेगा।
प्रशिक्षण के दौरान पटवारियों को स्वामित्व अधिकार अभियान के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्र की संपत्तियों की रजिस्ट्री प्रक्रिया, संपदा पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज करने तथा संबंधित दस्तावेजों की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मैदानी अमले को प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक सावधानियों और तकनीकी पहलुओं से भी अवगत कराया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में स्थित संपत्तियों के वास्तविक भूस्वामियों को स्वामित्व का वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध कराना है। इससे संपत्तियों पर मालिकाना हक स्पष्ट होने के साथ ही भविष्य में संपत्ति संबंधी विवादों को कम करने में भी मदद मिलेगी।
उत्तर प्रदेश: कुतुबशेर पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा, हरियाणा मार्का देशी शराब की 6 बोतल बरामद
मध्य प्रदेश: उसैथ घाट पर स्टीमर सेवा शुरू कराने की मांग, कांग्रेस ने CM मोहन यादव का फूंका पुतला
छत्तीसगढ़: कोरबा में अडानी प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, रोजगार और सुविधाओं की उठी मांग
मध्य प्रदेश: SC/ST मामले को लेकर समझाने गए अधेड़ की हत्या, लोहे की वस्तु से हमले का आरोप