Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: पुनासा उद्वहन सिंचाई योजना के चांदेल तालाब से नहर में जल प्रवाह शुरू, किसानों को मिलेगी राहत

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 11/11/2026 03:19:52 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 11/11/2026 03:19:52 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मुंदी किसानों को रबी सीजन की फसलों की सिंचाई के लिए राहत देने के उद्देश्य से पुनासा उद्वहन सिंचाई योजना के अंतर्गत बीआर-1 चांदेल तालाब से मंगलवार को नहर में जल प्रवाह शुरू कर दिया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुंदी किसानों को रबी सीजन की फसलों की सिंचाई के लिए राहत देने के उद्देश्य से पुनासा उद्वहन सिंचाई योजना के अंतर्गत बीआर-1 चांदेल तालाब से मंगलवार को नहर में जल प्रवाह शुरू कर दिया गया। युवा नेता दीपक पटेल ने पूजा-अर्चना कर विधिवत रूप से नहर में पानी छोड़ने का शुभारंभ किया। जल प्रवाह शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। अब उन्हें रबी फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है।

योजना के अंतर्गत बीआर-2 केनूद तालाब और बीआर-3 दुधवास तालाब से भी आगामी एक-दो दिनों में किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। तीनों जलाशयों से नहरों में जल प्रवाह शुरू होने के बाद क्षेत्र के किसानों को रबी सीजन की फसलों की सिंचाई में सुविधा मिलेगी। समय पर पानी उपलब्ध होने से किसान अपनी फसलों की बेहतर तरीके से सिंचाई कर सकेंगे, जिससे उत्पादन बढ़ने की भी उम्मीद है।

पुनासा उद्वहन सिंचाई परियोजना खंडवा जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इस वृहद परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के करीब 110 गांवों की लगभग 35 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिल रही है। परियोजना से सिंचाई का रकबा बढ़ने के साथ किसानों को खेती में नए अवसर मिल रहे हैं और कृषि उत्पादन में वृद्धि की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण तीन चरणों में किया गया है। इसके तहत भादलीखेड़ा, केनूद और दुधवास गांवों में तीन जलाशयों का निर्माण किया गया है। इन जलाशयों में पानी संग्रहित कर आधुनिक भूमिगत पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाता है। परंपरागत खुली नहरों के बजाय भूमिगत पाइपलाइन व्यवस्था इस परियोजना की प्रमुख विशेषता है। इससे जल प्रबंधन को बेहतर बनाने और किसानों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने में मदद मिल रही है।