-
☰
पंजाब: लुधियाना में बिना नंबर प्लेट दौड़ रहीं ट्रॉलियां, हादसे का बढ़ रहा खतरा
- Photo by :
संक्षेप
पंजाब: लुधियाना में बुद्धा दरिया के साथ लगती सड़क पर यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। हैबोवाल पुली के पास रेते (रेत) से भरी कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर चलती देखी गईं, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।
विस्तार
पंजाब: लुधियाना में बुद्धा दरिया के साथ लगती सड़क पर यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। हैबोवाल पुली के पास रेते (रेत) से भरी कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर चलती देखी गईं, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन ट्रॉलियों पर न तो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है और न ही किसी तरह की पहचान स्पष्ट है। हैरानी की बात यह है कि मौके पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों का कहना है कि अगर भविष्य में कोई दुर्घटना होती है, तो बिना नंबर प्लेट वाले इन वाहनों की पहचान करना बेहद मुश्किल होगा। ऐसे में जिम्मेदारी तय करना भी चुनौती बन जाएगा। कुछ स्थानीय नागरिकों ने इस मामले में अनियमितता और संभावित मिलीभगत की आशंका जताई है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। यह पूरा मामला अब जांच का विषय बन गया है और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
छत्तीसगढ़: शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
उत्तर प्रदेश: अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध जयंती पर माल्यार्पण, जन्मस्थली की उपेक्षा पर उठे सवाल
बिहार: तारिक अनवर की अगुवाई में मनिहारी मजार शरीफ पर ऐतिहासिक चादरपोशी, अमन-शांति का संदेश
बिहार: नई सरकार, नया नेतृत्व, बिहार को नई दिशा, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती
राजस्थान: फलोदी आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार आयोजित