Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: शारीरिक शिक्षा की भूमिका पर मंथन, चित्तौड़गढ़ में शिक्षकों ने साझा किए विचार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Raju Das Vairagi , Date: 29/07/2026 12:26:50 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Raju Das Vairagi ,
  • Date:
  • 29/07/2026 12:26:50 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ जाशमा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में भूपालसागर ब्लॉक के समस्त शारीरिक शिक्षकों के सहयोग से "जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी" का आयोजन शनिधाम जाशमा मंगरा में किया गया।

विस्तार

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ जाशमा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में भूपालसागर ब्लॉक के समस्त शारीरिक शिक्षकों के सहयोग से "जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी" का आयोजन शनिधाम जाशमा मंगरा में किया गया। सत्र 2026-27 के लिए आयोजित की गई। कार्यक्रम में 27 जुलाई 2026 को जाशमा में संगोष्ठी हुई। इसके बाद 4 अगस्त 2026 को भूपालसागर और 1 से 5 अगस्त 2026 तक भूपालसागर में आयोजन प्रस्तावित है।

कार्यक्रम का आयोजन "शारीरिक शिक्षक संघ, भूपालसागर" द्वारा किया गया। मंच संचालन और व्यवस्थाएं उत्कर्ष विद्या मंदिर रा. उ.मा.वि. जाशमा एवं CBEO कार्यालय भूपालसागर के संयुक्त तत्वावधान में हुई। संगोष्ठी में जिले भर के शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। जिसमें विधायक अर्जुनलाल जीनगर व स्थानीय जाशमा सरपंच देवीलाल लोहार व शांतीलाल जाट अनोपपुरा भी उपस्थित थे !! कार्यक्रम में खेलों के विकास, नई शिक्षा नीति में शारीरिक शिक्षा की भूमिका, विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन और छात्र-छात्राओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मंच पर गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल को फूलों और तिरंगे के गुब्बारों से सजाया गया था।


Featured News