Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: वृद्ध आश्रम पर आधारित लघु फिल्म का भव्य मुहूर्त, रिश्तों की गहराई पर केंद्रित होगी कहानी

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Gopal Soni , Date: 20/04/2026 04:30:55 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Gopal Soni ,
  • Date:
  • 20/04/2026 04:30:55 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर लाइव न्यूज़ नाउ एवं सूर्य नारायण सेवा फाउंडेशन के बैनर तले बनाई जा रही लघु फिल्म वृद्धाश्रम जिसका मुहूर्त सूर्य नारायण सेवा फाउंडेशन वृद्धाश्रम में प्रातः 11:00 बजे किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि इस फिल्म

विस्तार

राजस्थान: जयपुर लाइव न्यूज़ नाउ एवं सूर्य नारायण सेवा फाउंडेशन के बैनर तले बनाई जा रही लघु फिल्म वृद्धाश्रम जिसका मुहूर्त सूर्य नारायण सेवा फाउंडेशन वृद्धाश्रम में प्रातः 11:00 बजे किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि इस फिल्म को बनाना आज के वर्तमान समय के लिए बहुत ही आवश्यक है ताकि रिश्तो की गहराई को हम समझ सके।

यह फिल्म लेखक एवं निर्देशक बन्टी कुमार मित्तल के निर्देशन में बनाई जा रही है और इसमें गोपाल सोनी एवं भवानी सिंह शेखावत सहायक निर्देशक के रूप में कार्य कर रहे है।
फिल्म में अनुभवी और नए कलाकारों को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया जा रहा है।
जल्द ही इस  फिल्म की शूटिंग स्टार्ट की जाएगी।