-
☰
राजस्थान: “मल्ला श्री 2026” प्रतियोगिता आयोजित, युवाओं ने शक्ति और साहस का किया प्रदर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी क्रीड़ा भारती फलोदी के तत्वावधान में हिंदू शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में “मल्ला श्री – 2026” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सीनियर हायर सेकंडरी के पीछे के मैदान में किया गया।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी क्रीड़ा भारती फलोदी के तत्वावधान में हिंदू शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में “मल्ला श्री – 2026” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सीनियर हायर सेकंडरी के पीछे के मैदान में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने शक्ति और साहस का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश पुरोहित (लालजी) एवं मुख्य वक्ता जय राम जी गज्जा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में दाऊ लाल बोहरा, चंपालाल चौहान तथा युवा भाजपा नेता सौरभ बोहरा,मेघराज कल्ला,जयप्रकाश गुचिया,अशोक पालीवाल,जगदीश पालीवाल, उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आसुलाल छंगाणी, वासुदेव थानवी एवं महिला सशक्तिकरण के रूप में उषा तिवारी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता विभिन्न भार वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने जोश और जुनून के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता में कुल 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न वर्गों में विजेता रहे खिलाड़ियों में हरि ओम , हर्ष , शुभम गज्जा, तारा सिंह , मयंक कल्ला ,राहुल,, हरि थानवी संजय सिंह, एवं गौरव बोहरा शामिल रहे। इनमें गौरव बोहरा ने सर्वाधिक 64 किलो का मल्ला उठाकर “मल्ला श्री 2026” का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता जय राम जी गज्जा ने नव पीढ़ी को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा खेलकूद विशेषकर शक्ति,शौर्य से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि जयप्रकाश पुरोहित ने युवाओं को मोबाइल व नशाखोरी से दूर रहकर खेलों में सक्रिय भागीदारी करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का सफल संचालन विशंभर थानवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर घनश्याम थानवी,मनमोहन चांडा,राकेश थानवी, योगेश व्यास,फतेहराज पुरोहित,जगदीश माली,रामनारायण,दलपत,ओंकार जसमतिया आदि उपस्थित रहे।आयोजकों द्वारा अतिथियों एवं सहयोगियों का सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में युवाओं का उत्साह और ऊर्जा विशेष रूप से देखने को मिला।
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, विकास से जुड़े अहम फैसले
उत्तर प्रदेश: मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, 27 मार्च तक फार्म निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया
हरियाणा: भिवानी में भीम आर्मी ने मनाया शहीदी दिवस, युवाओं को शहीदों के आदर्श अपनाने का संदेश
उत्तर प्रदेश: बलिदान दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु-सुखदेव को श्रद्धांजलि, कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन