-
☰
Rajasthan Rape News: 16 साल की नाबालिक के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राजस्थान की डूंगपुर से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके 18 घंटे बाद परिजनों को मासूम बेसुध हालत में मिली।
विस्तार
राजस्थान: राजस्थान की डूंगपुर से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके 18 घंटे बाद परिजनों को मासूम बेसुध हालत में मिली। हलाकि इस मामले को लेकर पुलिस अभी भी जांच में जुटी है। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। दरअसल ये घटना राजस्थान के डूंगरपुर ज़िले के ओबरी की है, जहां 30 मार्च की रात को 16 साल की मासूम नाबालिक खाना खाने के बाद आपने पिता के कहने पर घर के पास वाली दूकान पर कुछ सामान लेने गई थी, जब काफी समय तक मासूम घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों को चिंता होने लगी और मासूम की खोज शुरू कर दी। सारी रात खोजने पर भी पीड़िता का कही पता नहीं चला। इसके बावजूद परिजनों ने मासूम की तलाश करना बंद नहीं किया। अगले दिन 31 मार्च की दोपहर तकरीबन 3 बजे मासूम बेसुध हालत में गांव के ही एक नाले में पड़ी मिली। उसके कपड़े फटे हुए थे। मासूम की हालत देखते ही परिजन मासूम को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान होश आने पर पीड़िता ने आपने साथ हुई दुर्घटना के बारे में जानकारी दी।
पीड़िता के मुताबिक गांव का ही एक आरोपी आपने तीन साथियों के साथ बाइक पर आया और मासूम को कोई नशीला पदार्थ सुंघाया और बाइक पर बैठा कर कही सुनसान जगह ले गए , जहां उसने मासूम के साथ दो बार दुष्कर्म किया। साथ ही उसने ये धमकी भी दी की अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वो उसे जान से मार देगा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मासूम को नाले में फेक कर फरार हो गए। इस घटना की सुचना तुरंत पुलिस को दी गई। हलाकि पुलिस की जांच अभी जारी है, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए आपने सभी सूत्र अलर्ट कर दिए है। पुलिस की मुताबिक सारे आरोपी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे होंगे।