Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: प्री-डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए 14 परीक्षा केंद्र तैयार, 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

- Photo by :

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 20/05/2026 04:25:19 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 20/05/2026 04:25:19 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली के यहां के राजकीय एलबीएस पी.जी. महाविधालय में प्री.डी.एल.एड. परीक्षा 2026 की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली के यहां के राजकीय एलबीएस पी.जी. महाविधालय में प्री.डी.एल.एड. परीक्षा 2026 की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला समन्वयक एवं प्राचार्य प्रो आर. के सिंह ने बताया कि जिले में प्री.डी.एल.एड. परीक्षा 2026 फॉर्मर्ली नोन एज बी.एस.टी.सी. परीक्षा केंद्र प्रवेश हेतु 14 केंद्र बनाये गये हैं। जिसमें 11 केन्द्र कोटपूतली एवं 03 केन्द्र पावटा में बनाये गये है। परीक्षा के सफल संचालन के लिये तैयारिया पूर्ण कर दी है। सिंह ने बताया कि सभी केन्द्रों पर प्रशासन और पुलिस की कड़ी चौकसी में परीक्षा कराई जायेगी। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार केन्द्रों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा केन्द्र पर्यवेक्षक भी केन्द्रों का बारीकी से पर्यवेक्षण करेंगे। जिले में 12468 कुल पंजीकृत परीक्षार्थी है।