-
☰
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय एकता दिवस पर 142 विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: करनाल राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोराखेड़ी में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की ओर से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: करनाल राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोराखेड़ी में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की ओर से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 142 छात्र-छात्राओं और 7 शिक्षकों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश की उपस्थिति में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशानिर्देशों तथा उप पुलिस महानिरीक्षक एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्यूरो के जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। डॉ. वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रप्रेम, दृढ़ संकल्प और एकता के आदर्शों की याद दिलाता है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए नागरिकों का स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसकी शिक्षा, पारिवारिक संबंधों और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने श्यामपट्ट पर चित्रात्मक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किस तरह नशे की शुरुआत धीरे-धीरे लत में बदल सकती है और व्यक्ति की प्रतिभा व जीवन की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलकूद, योग, व्यायाम, पुस्तक अध्ययन और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की सलाह दी। साथ ही कहा कि नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपमानित करने के बजाय उपचार और पुनर्वास के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. वर्मा ने “नशे की सुई को ना, रक्तदान की सुई को हां” का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने और अपने परिवार व समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई। विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश ने ब्यूरो की पहल की सराहना करते हुए डॉ. अशोक कुमार वर्मा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संदेश रहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव हैं।