Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: शादी का झांसा देकर शोषण करने के आरोप में आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 31/10/2026 01:44:32 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 31/10/2026 01:44:32 pm
Share:

विस्तार

मध्य प्रदेश: मूंदी शादी का झांसा देकर युवती को 5-6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रखने और शारीरिक शोषण करने के आरोप में मूंदी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को पीड़िता ने थाना मूंदी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि मयंक पिता हुकूमचंद गौहर (35), निवासी टंकी मोहल्ला, बीड़, थाना मूंदी ने शादी का वादा कर उसे पिछले 5-6 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रखा और शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के लिए कहने पर आरोपी ने उसे बदनाम करने और उसके बच्चे व मायके वालों को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश ओहरिया, उपनिरीक्षक नरेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक जितेंद्र और सुनील तथा आरक्षक नरेंद्र यादव की भूमिका रही।