Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: आईआईटी दिल्ली के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए 160 विद्यार्थी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 26/10/2026 01:11:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 26/10/2026 01:11:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित चार पीएम श्री विद्यालयों के 160 छात्र-छात्राओं का दल रविवार को पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए आईआईटी दिल्ली रवाना हुआ। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में

विस्तार

उत्तर प्रदेश: समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित चार पीएम श्री विद्यालयों के 160 छात्र-छात्राओं का दल रविवार को पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए आईआईटी दिल्ली रवाना हुआ। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों के दल को रवाना किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस भ्रमण में राजकीय इंटर कॉलेज कोन, राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी तथा राजकीय इंटर कॉलेज चपकी के 40-40 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। भ्रमण कार्यक्रम 25 से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थी आईआईटी दिल्ली, नेहरू प्लैनेटेरियम, राष्ट्रपति भवन, नेशनल साइंस सेंटर सहित दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उच्च शिक्षा एवं बेहतर करियर के लिए प्रेरित करना है।


जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक दुनिया को समझने का अवसर देता है। इससे उनकी सोच का विस्तार होता है और नई चीजों को जानने की जिज्ञासा बढ़ती है। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने इसे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि प्रतिष्ठित संस्थानों और महत्वपूर्ण स्थलों को करीब से देखने से उनके ज्ञान एवं अनुभव में वृद्धि होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने भ्रमण के लिए जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा अरविंद सिंह चौहान को जनपद का नोडल अधिकारी नामित किया है। वह पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ रहेंगे। प्रत्येक विद्यालय से तीन-तीन यात्रा प्रभारी एवं सह-प्रभारी भी दल के साथ भेजे गए हैं।

Related News

उत्तर प्रदेश: मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु, जय माता दी के जयकारों से गूंजा एसएनटी ग्राउंड

उत्तर प्रदेश: शिवाय सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया दसवां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में ‘Wings Over Ganga’ एयर शो: राफेल, सुखोई और तेजस की गर्जना से गूंजा काशी का आसमान

बिहार: रबी महोत्सव में मुखिया जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर मुखिया संघ नाराज, कृषि पदाधिकारी पर सूचना नहीं देने का आरोप

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल


Featured News