-
☰
उत्तर प्रदेश: खून्नू यादव की देखरेख में विराट कुश्ती दंगल हुई सम्पन्न
- Photo by : social meida
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर विराट कुश्ती दंगल का आयोजन खून्नू यादव पहलवान की देख रेख में सेंटरवा अखाड़े पर सम्पन्न हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर विराट कुश्ती दंगल का आयोजन खून्नू यादव पहलवान की देख रेख में सेंटरवा अखाड़े पर सम्पन्न हुआ। दंगल का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य विश्वास यादव ने दिव्यांशु भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद तथा पवन आजमगढ़ की कुश्ती का हाथ मिलाकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दरोगा प्रसाद सरोज जी रहे, जिसमें आजमगढ़ जौनपुर वनारस तथा जनपद के भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद कदमघाट नीवी अरया मोजरापुर सहित सभी अखाड़े के खिलाड़ियों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया दंगल में लगभग 50 पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। दंगल की आखिरी कुश्ती सूर्य प्रकाश नीवी व प्रवीण वाराणसी के बीच हुई। दंगल का समापन व्लाक प्रमुख बलवंत यादव तथा पूर्व भाजपा प्रत्याशी विधानसभा मनोज यादव ने किया इस अवसर पर रामफेर यादव लालचंद यादव चन्द्र देव यादव कमलेश यादव तथा अन्य सम्मानित क्षेत्रवासी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव रहे तथा संचालन अवधेश यादव ने किया। कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने पर खून्नू यादव ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश: युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
उत्तर प्रदेश: अहरौरा साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी में ₹70,729/- पीड़ित को लौटाए
उत्तर प्रदेश: जल शक्ति पार्क और तोप का लोकार्पण, शिव उपासना सहित सुविधाओं का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश: अवंतिका सेवा समिति की ग्रामीण बालक प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता हुई संपन्न
राजस्थान: वार्ड 39 में कचरे के ढेर से नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल