-
☰
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्करी का वांछित अभियुक्त घायल, तमंचा व नगदी बरामद
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के थाना जिगना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गो-तस्करी में वांछित एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के थाना जिगना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गो-तस्करी में वांछित एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित/इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 मार्च 2026 को जिगना पुलिस ने पाली क्षेत्र के पास एक ट्रक से 26 गोवंश बरामद किए थे, जिसके संबंध में थाना जिगना पर गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त मामले में फरार चल रहे शातिर गो-तस्कर सिराज अहमद की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। घायल अभियुक्त की पहचान सिराज अहमद (30 वर्ष) निवासी सिद्दीकपुर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
21 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर जिगना पुलिस टीम ने ग्राम कुसहां जडावती नदी पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
मौके से पुलिस ने 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और ₹1200 नकद बरामद किया है।
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर पुलिस अधीक्षक ने 1 नफर गैगंस्टर/वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
राजस्थान: फलोदी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संस्थापक की हत्या को लेकर न्याय की मांग हुई तेज
उत्तर प्रदेश: जमानिया पुलिस ने चार गोवंश तस्करों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राउतपार शौचालय की टीन सेड पर मिली नग्न युवक की लाश, दहशत का माहौल
Delhi Uttam Nagar: ईद से पहले नफरती पोस्टर विवाद, ओवैसी ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग