-
☰
उत्तर प्रदेश: बकरी ईद को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, DM-SP ने धर्मगुरुओं संग की शांति बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में 19 मई 2026 को आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरी ईद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में 19 मई 2026 को आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरी ईद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईदगाह कमेटी के सदस्य, धर्मगुरु, उलेमा, संभ्रांत नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में धर्मगुरुओं द्वारा अवगत कराया गया कि बड़ी ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज प्रातः 7:30 बजे अदा की जाएगी। इसके उपरांत घरों, निर्धारित कुर्बानी स्थलों एवं मदरसों में कुर्बानी का अमल किया जाएगा। बैठक के दौरान शहर पेश इमाम, ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों एवं अन्य धर्मगुरुओं ने जनपद में टूटी सड़कों की मरम्मत, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, कुर्बानी के अवशेषों के नियमित उठान, छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण, नालियों एवं पुलियों की मरम्मत तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने संबंधी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। कांट क्षेत्र में ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग और बिजली आपूर्ति की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि साफ-सफाई, कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण, पेयजल व्यवस्था एवं विद्युत आपूर्ति से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर 28 मई से पूर्व पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा कुर्बानी के अवशेषों के उठान के लिए विशेष टीमें लगाई जाएंगी। जिलाधिकारी ने धर्मगुरुओं से अपील करते हुए कहा कि वे लोगों को जागरूक करें कि कुर्बानी के अवशेष खुले में न फेंके जाएं और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न की जाए। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज केवल ईदगाह एवं मस्जिद परिसरों के भीतर ही अदा की जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो या सूचनाएं साझा न करने की भी अपील की। पुलिस अधीक्षक सौरभ द्विवेदी ने कहा कि ईद की नमाज के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि घरों में भी कुर्बानी की जाए तो उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न की जाए। साफ-सफाई एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने धर्म गुरुओं से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो या सूचनाएं साझा न करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मनाई जाएगी, किसी भी प्रकार सूचना या संदेह पर तुरंत पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अफवाह फैलाने वाले भ्रामक सूचनाओं को साझा करने वाले तथा माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, शहर पेश इमाम हुजूर अहमद मंजरी, नूरी मस्जिद के पेश इमाम इलियास अत्तारी, ईदगाह कमेटी के सचिव कासिम रजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
हरियाणा: अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हुई तेज
हरियाणा: 108 दिन का हुआ भव्य जैन विधान, श्रद्धा-भक्ति के साथ जारी आयोजन
हरियाणा: प्रशासनिक में हुआ बड़ा फेरबदल, IPS रोशन मीणा हुए नए एसपी नियुक्त
उत्तर प्रदेश: दवा व्यापार पूर्णतया हुआ बंद, केमिस्ट्स ने अवैध ई-फार्मेसी के खिलाफ जताया विरोध
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय स्वर्ण समाज ने राजकुमार भाटी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई
उत्तर प्रदेश: सार्वजनिक भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन की सख्त कार्रवाई