Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अधिवक्ता दुर्विजय सिंह ने फंदे से दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी रेशमा को ठहराया जिम्मेदार

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Aryendra Mishra , Date: 10/11/2025 04:39:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Aryendra Mishra ,
  • Date:
  • 10/11/2025 04:39:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गांव बेहटा माधव में कमरे में फंदे से लटका मिला अधिवक्ता का शव। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गांव बेहटा माधव में कमरे में फंदे से लटका मिला अधिवक्ता का शव। दूसरी पत्नी के भी छोड़कर चले जाने से अवसाद में चल रहे थे दुर्विजय सिंह।कोतवाली क्षेत्र के गाव बेहटा माधव निवासी अधिवक्ता दुर्विजय सिंह (40) पुत्र चेतराम का शव शनिवार की सुबह घर के ही कमरे में लटका मिला है। शब देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजा है। परिजनों ने बताया कि दूसरी पानी की बेवफाई से परेशान होकर उसने आत्माहत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार के लोगों ने बताया कि दुर्विजय सिंह पेशे से अधिवक्ता थे। उनकी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। पत्नी उनको छोड़कर चली गई। इसके बाद उन्होंने 2023 में दूसरी शादी की। उससे उन पर एक साल का बेटा भी है। दस दिन पहले बच्चे को साथ लेकर पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई। मृतक दुर्विजय सिंह के परिजन जानकारी देते हुए।परिजन बोले- 2023 में की थी दूसरी शादी, एक साल का बेटा भी है। इसके बाद यह थाना पुलिस लेकर सभी रिश्तेदारों के पास गए, लेकिन पत्नी ने लौटने से मना कर दिया। तभी से दुर्विजय सदमे में आ गए थे। शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद यह अपने कमरे में सोने चले गए। परियार के अन्य लोग भी सोने चले गए। शनिवार की सुबह दुर्विजय का शव फंदे पर लट्‌का देखा तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी दातागंज पुलिस को दी, जिस पर शव को जिला मुख्यालय भेजा गया। देर शाम को शव घर पहुंचा तो चार दिन पहले ही लिखकर रख दिया था सुसाइड नोट। मेरी मौत का कारण मेरी पत्नी रेशमा है। पुलिस को बुलाकर सुसाइड नोट दे देना, जिससे पत्नी रेशमा जेल जा सके। मैं अपने बेटे सार्थक पत्नी के बिना जिंदा नहीं रह सकता। उसने अपने भाई के लिए लिखा है कि आपका पैर जल्द ही ठीक हो जाएगा। हो सके तो मुझे माफ कर देना। मैं अवसाद में था, इसी वजह से मैंने आत्महाया की है। लेकिन रेशमा को जेल भेजना है।