Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सीबीएसई बोर्ड में 98% रिजल्ट लेकर आरोही मौर्या बनी भदोही की नई टॉपर 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 16/04/2026 04:49:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 16/04/2026 04:49:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भदोही जनपद में इस वर्ष भी सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भदोही जनपद में इस वर्ष भी सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार शाम घोषित हुए परिणाम में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।इस वर्ष सनबीम स्कूल की छात्रा कुमारी आरोही मौर्या ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जनपद में टॉप किया। आरोही, भानु प्रकाश मौर्य प्रबंधक, डी.जे. इंटर कॉलेज एवं जिला सचिव, मौर्य विकास समिति की सुपुत्री हैं और लक्ष्मणपट्टी देवनाथपुर की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। टॉपर विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शिक्षकों ने इसे छात्रों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।आरोही मौर्या की इस शानदार सफलता पर उन्हें चारों ओर से बधाइयाँ मिल रही हैं। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।