Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: साफ-सफाई, सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 11/11/2026 02:51:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 11/11/2026 02:51:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा आस्था और लोक श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा को लेकर गौतमबुद्धनगर के नोएडा सेक्टर-45 में तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा आस्था और लोक श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा को लेकर गौतमबुद्धनगर के नोएडा सेक्टर-45 में तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सतेश्वर नेताजी ने पुलिस बल के साथ छठ घाट का निरीक्षण कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

छठ महापर्व के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए घाटों की स्वच्छता, रोशनी और श्रद्धालुओं के सुचारू आवागमन की व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, ताकि पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वांचल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस पर्व में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य तथा अगले दिन उगते सूर्य को प्रातः अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।

फिलहाल सेक्टर-45 में छठ पूजा को लेकर घाटों की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें।