Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में बड़गांव पुलिस ने बिछड़े 11 वर्षीय बच्चे को परिजनों से मिलाया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 02/11/2026 01:55:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 02/11/2026 01:55:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद के बड़गांव कस्बे में परिवार से बिछड़कर भटक रहे करीब 11 वर्षीय बच्चे को थाना बड़गांव की मिशन शक्ति फेज-6 टीम ने सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। पुलिस की इस पहल से परिवार में खुशी लौट आई। बच्चे के माता-पिता ने पुलिस टीम का आभार जताया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद के बड़गांव कस्बे में परिवार से बिछड़कर भटक रहे करीब 11 वर्षीय बच्चे को थाना बड़गांव की मिशन शक्ति फेज-6 टीम ने सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। पुलिस की इस पहल से परिवार में खुशी लौट आई। बच्चे के माता-पिता ने पुलिस टीम का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, रविवार, 1 नवंबर को बड़गांव कस्बे में पुलिस टीम को एक बच्चा अकेले घूमता हुआ और रोता-बिलखता मिला। पुलिसकर्मी बच्चे को अपने साथ थाने ले गए। वहां उसे खाना खिलाया गया और प्यार से पूछताछ की गई। बच्चे ने अपना नाम आशु और अपने गांव का नाम गांगनौली बताया।

इसके बाद मिशन शक्ति टीम ने ‘सी-प्लान’ ऐप की मदद से बच्चे के गांव के ग्राम प्रधान से संपर्क किया और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई। जानकारी मिलने पर परिजन थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और बड़गांव पुलिस का धन्यवाद किया। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को मानवता और जनसेवा की दिशा में सराहनीय पहल माना जा रहा है।

Related News

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में फल का ठेला हटाने के विवाद में युवक की मौत, धारदार हथियार से किया गया था हमला

उत्तर प्रदेश: 3 नवंबर को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

उत्तर प्रदेश: मेगा शिविर में 227 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, जिला जज ने किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में बड़ा हादसा टला, डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड पहुंची रोडवेज बस

उत्तर प्रदेश: दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को मंच प्रदान करना सराहनीय कार्य- उपमुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश: यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ, मंडलायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की बाइक रैली


Featured News