Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में हुई संपन्न, अमन-चैन की मांगी गई दुआ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arun Kumar , Date: 01/06/2026 04:03:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Arun Kumar ,
  • Date:
  • 01/06/2026 04:03:43 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा न्याय पंचायत में गुरुवार को बकरीद का पर्व पूरी अकीदत, उत्साह और भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा न्याय पंचायत में गुरुवार को बकरीद का पर्व पूरी अकीदत, उत्साह और भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह से ही क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। बारा न्याय पंचायत क्षेत्र की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और प्रेम, सौहार्द व एकता का संदेश दिया।

ईद की नमाज का सिलसिला सुबह 6 बजे से शुरू हुआ। ईदगाह बारा मस्तान बाग और पश्चिम ईदगाह में सुबह 6 बजे नमाज अदा की गई, जबकि हाजी जी मस्जिद में 6:15 बजे नमाज पढ़ी गई। इस अवसर पर इमाम जाकिर साहब ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, बलिदान और इंसानियत का पर्व है। उन्होंने लोगों से समाज में प्रेम, सद्भाव बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। नमाज के बाद परंपरा के अनुसार कुर्बानी की रस्म अदा की गई और जरूरतमंदों में मांस का वितरण किया गया। पर्व को लेकर प्रशासन द्वारा साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रशासन की सक्रियता और सहयोग से बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।