-
☰
उत्तर प्रदेश: तहसील की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बार एसोसिएशन ने एसडीएम को सौंपा गया मांगपत्र
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ओबरा सोनभद्र सोनांचल बार एसोसिएशन ने 28 जुलाई को ओबरा तहसील में नवागत उप जिलाधिकारी का सुस्वागतम सहित जमकर माल्यार्पण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ओबरा सोनभद्र सोनांचल बार एसोसिएशन ने 28 जुलाई को ओबरा तहसील में नवागत उप जिलाधिकारी का सुस्वागतम सहित जमकर माल्यार्पण किया। प्रतिनिधि मंडल ने उप जिलाधिकारी रवि पासवान के साथ मीटिंग कर ज्वलंत समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया। जिलाधिकारी ने भी माहौल को मैतृ पूर्ण बनाने तथा सामुदायिक भावना प्रगाढ़ करने हेतु बार अध्यक्ष अवधेश कुमार अग्रवाल का भी माल्यार्पण कर बैठक को अनौपचारिक रुप दिया। इस दौरान सोनांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार अग्रवाल ने जहां वादकारियों को विषम मौसम में भटकने से बचाने के लिए तहसील परिसर में फोटो स्टेट मशीन और टाइपिंग की व्यवस्था की सुविधा की मांग की, वहीं नगर पंचायत के एमआरएफ सेंटर से उठ रही दुर्गन्ध पर भी ध्यान आकृष्ट कराया। बार महामंत्री अनिल चौधरी ने तहसील परिसर के सामने स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग समेतअन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव पर ध्यान आकृष्ट कराया। पूर्व अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने रजिस्ट्री ऑफिस पुराने तहसील से नई तहसील में स्थानांतरित करने की मांग रखी और असुविधाएं बताई। अलावा इसके श्री मिश्रा ने विभाग में व्याप्त कई प्रकार की विसंगतियों का खुलासा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के असहयोगात्मक रवैया और मनमानीपन की पोल खोल कर रख दी। अन्य अधिवक्ताओं ने वादकारियों की सुविधा तथा न्यालय कक्षा में अधिवक्ताओं को बैठने की व्यवस्था की मांग की। उप जिलाधिकारी रवि पासवान ने आश्वस्त किया कि ज्वलंत समस्याओं के निराकरण लिए त्वरित कदम उठाया जाएगा। श्री पासवान ने बल देते हुए कहा कि शासन व प्रशासन आम जनों की समस्याओं के निवारण के लिए गंभीर है। उन्होंने ने यह भी आश्वासन दिया कि वादकारियों से लेकर अधिवक्ताओं और आमजन की समस्या का निवारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर सोनाचंल बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष सोनांचल बार एसोसिएशन अवधेश कुमार अग्रवाल, महामंत्री अनिल चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ताओं में सर्वश्री रमेश मिश्रा, प्रभा पाण्डेय, विनय पाण्डेय, राजेश गौतम, अरूण कुमार, धमेन्द्र यादव, अमित श्रीवातस्तव, डी०के० जौहरी, संजय राज, अनिल, नागेश्वर देव पाण्डेय, यशवन्त चौधरी, आनन्द श्रीवास्तव, सुशील पाण्डेय, धर्मन्द्र सिंह, रवि पाण्डेय, अमरनाथ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: फिरौती के लिए रची अपहरण की साजिश, विरोध करने पर मासूम की गला दबाकर हत्या
राजस्थान: गुरु पूर्णिमा पर गंगा धाम में भव्य ज्ञानोत्सव, गुरु वंदना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
उत्तर प्रदेश: ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों का होगा ट्रायल, RBI छापेगा 200 करोड़ पॉलीमर करेंसी
उत्तर प्रदेश: पत्रकारों को मिला नया मंच, बड़हलगंज प्रेस क्लब का हुआ उद्घाटन