-
☰
उत्तर प्रदेश: बरगी डैम हादसा, क्रूज पलटने से 9 की मौत, कई लापता
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जबलपुर के बरगी डैम में कल शाम एक अत्यंत दुखद घटना घटी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जबलपुर के बरगी डैम में कल शाम एक अत्यंत दुखद घटना घटी। पर्यटन विभाग का एक क्रूज तेज़ आंधी और ऊंची लहरों के कारण बीच नर्मदा में पलट गया। इस हादसे में अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं, 24 लोगों को बचाया गया है, जबकि 9 लोग अब भी लापता हैं। इस त्रासदी की सबसे हृदय विदारक तस्वीर तब दिखी जब बचाव दल ने एक मां और उसके 4 साल के बेटे के शव को निकाला। मां ने आखिरी सांस तक अपने बच्चे को कलेजे से लगाए रखा था। दिल्ली से आए एक परिवार के पिता और बेटी तो सुरक्षित हैं, लेकिन मां-बेटा इस हादसे का शिकार हो गए। ममता की यह आखिरी मिसाल और यह हादसा हमें जीवन की अनिश्चितता की याद दिलाता है। हम लापता लोगों की कुशलता की प्रार्थना करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करे।
राजस्थान: गहलोत के जन्मदिन पर सेवा की मिसाल, रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन
राजस्थान: शैक्षिक संगोष्ठी में नवाचार, योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन
उत्तर प्रदेश: IPL सट्टेबाजी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद
झारखण्ड: जनप्रतिनिधि की पहल से गंभीर मरीज को मिला बेहतर इलाज, स्थिति में हुआ सुधार