Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: RRC सेंटर में गड़बड़ी का आरोप, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 02/05/2026 10:36:17 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 02/05/2026 10:36:17 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद महोबा के विकास खंड कबरई अंतर्गत ग्राम पंचायत मझलवारा में बने रिसोर्स रिकवरी सेंटर RRC में भारी अनियमितताओं और घोर लापरवाही का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद महोबा के विकास खंड कबरई अंतर्गत ग्राम पंचायत मझलवारा में बने रिसोर्स रिकवरी सेंटर RRC में भारी अनियमितताओं और घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को यहां खुलेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से यह केंद्र सफाई व्यवस्था सुधारने के बजाय भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, RRC सेंटर का उद्देश्य कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण और गांव को स्वच्छ बनाए रखना था, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। सेंटर पर न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही कचरे का प्रबंधन किया जा रहा है। 

जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम सचिव अनमोल वर्मा और ग्राम प्रधान पवन कुमार की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। कागजों में विकास कार्य पूरे दिखाए जा रहे हैं, जबकि मौके पर हालात बद से बदतर हैं। RRC सेंटर के संचालन के नाम पर लाखों रुपये खर्च दिखाए गए, लेकिन सुविधाएं नदारद हैं। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

गंभीर सवाल उठते हैं की क्या स्वच्छ भारत मिशन सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी? आखिर कब तक गांवों के विकास के नाम पर भ्रष्टाचार होता रहेगा? यदि समय रहते इस मामले पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह न केवल सरकारी योजनाओं की साख पर सवाल खड़ा करेगा, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। ग्रामीणों की मांग: ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।


Featured News