-
☰
राजस्थान: मिस-मिस्टर बनास 2026 के ऑडिशन राउंड का हुआ सफल आयोजन
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: टोंक मिस /मिस्टर बनास 2026 के प्रथम ऑडिशन राउंड का आयोजन निजी होटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया तथा अपने हुनर से ज्यूरी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में ज्यूरी के रूप में मुंबई से आए बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर एवं फोटोग्राफर हिम्मत सिंह शेखावत तथा जयपुर से अभिनेत्री एवं मॉडल लवीना उपस्थित रहे। मंच संचालन डी डी मंगल द्वारा किया गया। इस अवसर पर नटराज स्टूडियो से फिल्म निर्देशक नटराज निर्माता अजय नटराज एवं संपादक महेंद्र तंवर, असिस्टेंट मैनेजर अंजलि जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। फोटोग्राफी पार्टनर गौरव सोनी ने पूरे आयोजन को अपने कैमरे में खूबसूरती से कैद किया। कार्यक्रम स्थल से हर्षित बंसल एवं प्रवाल बंसल उपस्थित रहे। मेकअप आर्टिस्ट के रूप में योगिता विजय,सुप्रिया फुलवानी,रेणु सोनी, कोमल यादव उपस्थित रहीं। सजावट की व्यवस्था हिमांशु जैन द्वारा की गई, साउंड डिजाइन राज DJ द्वारा संभाला गया तथा कॉस्ट्यूम पार्टनर KC Attire रहा। ऑडिशन में मिस्टर वर्ग से 8 एवं मिस वर्ग से 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुनील बंसल,रविश एवं अनिल विजय का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार रहा। अंत में मिस / मिस्टर बनास के फाउंडर एवं डायरेक्टर जी नटराज ने सभी उपस्थित अतिथियों, ज्यूरी सदस्यों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।
राजस्थान: गहलोत के जन्मदिन पर सेवा की मिसाल, रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन
राजस्थान: शैक्षिक संगोष्ठी में नवाचार, योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन
उत्तर प्रदेश: IPL सट्टेबाजी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद
झारखण्ड: जनप्रतिनिधि की पहल से गंभीर मरीज को मिला बेहतर इलाज, स्थिति में हुआ सुधार