Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: छात्र की पिटाई पर हुआ बवाल, सड़क जाम कर छात्रों ने किया विरोध

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Absar Ahmad , Date: 02/05/2026 12:10:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Absar Ahmad ,
  • Date:
  • 02/05/2026 12:10:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: स्वरूपरानी नेहरू एसआरएन अस्पताल में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र और हालैंड हॉल छात्रावास के एक निवासी के साथ कथित रूप से हुई मारपीट के विरोध में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: स्वरूपरानी नेहरू एसआरएन अस्पताल में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र और हालैंड हॉल छात्रावास के एक निवासी के साथ कथित रूप से हुई मारपीट के विरोध में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार शाम बड़ी संख्या में छात्र केपीयूसी के बाहर एकत्र हुए और सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और छात्रों को एसआरएन अस्पताल की ओर बढ़ने से रोक दिया। हालांकि, छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और कार्रवाई की मांग करते रहे।

जानकारी के अनुसार, बीए प्रथम वर्ष का छात्र आर्यन अपने एक साथी के सिर में लगी चोट के टांके कटवाने के लिए अस्पताल गया था। आरोप है कि वहां मौजूद जूनियर डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों ने उसे एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। वहीं, छात्रों का आरोप है कि घटना की शिकायत पुलिस से करने के बावजूद न तो घायल छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया गया और न ही दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया।
 


Featured News