Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गुरु दक्ष प्रजापति जयंती पर अनूपशहर में जुटा समाज, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश,गगन कुमार  Published by: , Date: 29/07/2026 12:22:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश,गगन कुमार
  • Published by: ,
  • Date:
  • 29/07/2026 12:22:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर नगर में स्थित मोहल्ला नेहरू गंज की प्रजापति समाज की धर्मशाला में सोमवार को महाराज गुरु दक्ष प्रजापति की जयंती धूमधाम से मनाई गई। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर नगर में स्थित मोहल्ला नेहरू गंज की प्रजापति समाज की धर्मशाला में सोमवार को महाराज गुरु दक्ष प्रजापति की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज के बुजुर्ग एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और गुरु की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शंकर प्रजापति (भट्ठा वाले), भोपाल प्रजापति, मुनीम जी देवेंद्र प्रजापति, सभासद पति रवि प्रजापति, ब्रेकरी वाले योगेंद्र प्रजापति, पत्रकार लाखन प्रजापति, मनीष प्रजापति (मास्टर जी), गुलाब प्रजापति (पेठे वाले), प्रीतम प्रजापति (इलेक्ट्रॉनिक्स), राजू प्रजापति (घोड़ी वाले) सहित कई प्रजापति समाज के सदस्य मौजूद रहे। उपस्थित जनों ने गुरु दक्ष प्रजापति के जीवन और  पर प्रकाश डालते हुए उनकी आदर्श जीवन यात्रा को याद किया।

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रजापति समाज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष रूप से गुरु दक्ष प्रजापति को अपना आदर्श गुरु मानता है और जुलाई-अषाढ़ माह में विभिन्न स्थानों पर उनकी जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर धर्मशाला में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। अंत में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने एकता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया तथा आने वाले समय में समुदाय के कल्याण हेतु समान भावना से काम करने का संकल्प लिया गया।


Featured News