Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: स्मार्ट प्रीपेड मीटर में तकनीकी खामियों से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की हुई परेशानी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 28/03/2026 01:11:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 28/03/2026 01:11:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जनपद में बिजली के स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड प्रणाली में बदलने की प्रक्रिया कई उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जनपद में बिजली के स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड प्रणाली में बदलने की प्रक्रिया कई उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रही है। कहीं बिना सूचना के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, तो कहीं भुगतान के कई घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। तकनीकी खामियों और सूचना के अभाव में हजारों लोग अंधेरे में रहने को बाध्य हो रहे हैं। जनपद के उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के मीटर प्रीपेड कर दिए गए, जिससे अचानक बिजली गुल हो रही है। जब तक यूपीपीसीएल के खाते में पैसा नहीं दिखता, तब तक घंटों बिजली नहीं आती। ऑनलाइन भुगतान के बावजूद सर्वर की देरी के कारण अयोध्या के उपभोक्ता भी बिजली कटने से परेशान हैं। विभाग का तर्क है कि उपभोक्ताओं को पंजीकृत मोबाइल और ऐप पर नजर रखनी होगी, क्योंकि निगेटिव बैलेंस होते ही सिस्टम स्वतः आपूर्ति बाधित कर देता है। स्थानीय हेल्पलाइन और मीटर स्टेशन उपभोक्ताओं को राहत देने में विफल साबित हो रहे हैं। अचानक बैलेंस जीरो दिखाकर किसी पूर्व सूचना के बिना आपूर्ति बंद कर दी जा रही है। छोटे बकायेदारों का 500 रुपये के बकाये पर भी कनेक्शन काट दिया जा रहा है। बिजली विभाग का टोल फ्री नंबर 1912 यहां मुश्किल से लगता है। ऐसी ही शिकायत पर अलीगढ़ में चीफ इंजीनियर पंकज अग्रवाल को 25 मार्च को निलंबित किया जा चुका है। ज्यादातर उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर निगेटिव बैलेंस होने और बिजली कटने से पहले चेतावनी का संदेश नहीं आ रहा है। बिल जमा होते ही ऑटो रिकनेक्ट होने की व्यवस्था शाहजहांपुर में घने इलाकों में फेल हो रही है।


ताहवरगंज मोहल्ला निवासी राकेश मौर्या के अचानक से बिजली चली जाती है काफी देर इंतजार के बाद वह पता करते हैं कि पूरे मोहल्ले में बिजली आ रही है उनके यहां नहीं आ रही है। टोल फ्री नम्बर पर काल करते हैं तो कोई ज़बाब नहीं मिलता है फिर वो सौर उर्जा प्लांट लगाने वाले एजेंट से संपर्क करते हैं तो उनका 192 निगेटिव बिल दिखाता है फिर वो आनलाइन 500 बिल का रिचार्ज करते हैं फिर भी बिजली चालू नहीं होती है, 200 का और रिचार्ज करते हैं फिर करीब दो घंटे बाद बिजली चालू होती है, राकेश मौर्या ने बताया उन्होंने बिल 5 मार्च को जमा किया था, पूरा महीना नहीं बीता और 22 मार्च को ही बिजली बंद कर दी। 192 रुपए का बिल था 700 जमा किए वालेट में मात्र 120 रुपए दिखा रहा है। करीब 400 रुपए का चूना लग गया। 

 

हनुमत धाम के पीछे नई वस्ती निवासी दीपक दीक्षित ने बताया उनका 5700 बिजली बिल बकाया था। अचानक से बिजली कट गई जब 8000 जमा किए तब बिजली चालू हुई। लेकिन वालेट 291 दिखा रहा है। उन्होंने इस सम्बन्ध में बिजली विभाग में फोन करके जानकारी ली तो कोई संतोष जनक ज़बाब नहीं मिला, उन्होंने बताया उन्हें करीब 2000 रुपए का नुकसान हुआ। 75 हजार प्री पैड मीटर लग चुके हैं थोड़ी बहुत तकनीकी समस्या है उसका निराकरण कराया जा रहा है, जहां से शिकायत आ रही उन्हें सही किया जा रहा है,
जिसका पिछला निगेटिव वेलेंस होता, रिचार्ज कराने पर अतिरिक्त वेलैंस उसी में समायोजित हो जाता है।