Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश, विवेचना में लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई'

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 26/10/2026 12:56:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 26/10/2026 12:56:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराध नियंत्रण, नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराध नियंत्रण, नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ समस्त थाना एवं शाखा प्रभारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बीते माह में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराधों के अनावरण, आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी से संबंधित आंकड़ों का आकलन किया गया।
गोष्ठी में नशा तस्करी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए तस्करों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को अटैच करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।


एसएसपी नवनीत सिंह ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा की जा रही प्रभावी कार्रवाई की सराहना की। साथ ही अपराधियों के विरुद्ध अभियान को निरंतर जारी रखने और जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अपराध गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओं की भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विवेचक निर्धारित समय सीमा के भीतर विवेचना से संबंधित आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करें। विवेचना में अनावश्यक देरी या लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की  जायेगी। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए सुरक्षा तैयारियों का फीडबैक भी लिया गया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में क्राउड कंट्रोल, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों से सुझाव मांगे गए। साथ ही त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को बेहतर पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
एसएसपी नवनीत सिंह ने अपराध नियंत्रण, त्वरित विवेचना, नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु, जय माता दी के जयकारों से गूंजा एसएनटी ग्राउंड

उत्तर प्रदेश: शिवाय सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया दसवां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में ‘Wings Over Ganga’ एयर शो: राफेल, सुखोई और तेजस की गर्जना से गूंजा काशी का आसमान

बिहार: रबी महोत्सव में मुखिया जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर मुखिया संघ नाराज, कृषि पदाधिकारी पर सूचना नहीं देने का आरोप

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल


Featured News