Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डीएम ने विभागों को दिए निर्देश, सड़क और ट्रैफिक समस्याओं का निकलेगा समाधान 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 27/05/2026 10:56:50 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 27/05/2026 10:56:50 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के महानगर  व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के सख्त तेवर देखने को मिले।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के महानगर  व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के सख्त तेवर देखने को मिले। व्यापार बंधुओं की बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने साफ कहा कि शिकायतकर्ता के संतुष्ट होने तक एजेंडे से कोई भी मामला हटाया नही जाएगा। लापरवाही बरतने वाले कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। डी एम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बैठक से दो दिन पहले अपनी आख्या देना अनिवार्य करें, राकेश टाकिज पुल से सपना टाकिज जाने वाली सड़क पर अधूरा काम छोड़ने पर नगर निगम के चीफ इंजीनियर से जवाब तलब किया गया। 

डी एम अरविन्द कुमार चौहान ने पूछा कि टेंडर होने के बावजूद निर्माण कार्य में देरी क्यों हुई। जोगियान पुल के पास दुर्घटना वाले स्थान को लेकर नगर निगम को अगली बैठक से पहले कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए। सड़क संबंधी समस्याओं पर लोक निर्माण विभाग के एक्स ई एन को जांच करने और यातायात व ए आर टी ओ से रिपोर्ट लेने के आदेश दिए गए। हकीकत नगर की ट्रैफिक समस्या को लेकर नगर निगम ने 15 जून तक निर्माणाधीन सड़क पूरी करने का आश्वासन दिया। बिजली कटौती की सूचना समय पर न मिलने पर डी एम ने विद्युत विभाग को फटकार लगाई। निर्देश दिए गए कि बिजली आपूर्ति बंद होने की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति और सोशल मीडिया पर समय से जारी की जाए, डी एम अरविन्द कुमार चौहान ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करें। बैठक में नगर निगम, पुलिस, विद्युत, लोक निर्माण विभाग और स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे।