Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम में हर रविवार निःशुल्क चिकित्सा सेवा, जरूरतमंदों को मिल रहा लाभ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 26/10/2026 01:17:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 26/10/2026 01:17:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  पिपरी स्थित श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया गया। इसमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद पटेल ने विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आव

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  पिपरी स्थित श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया गया। इसमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद पटेल ने विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान पिपरी, रेणुकूट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने निःशुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ उठाया। चिकित्सा सेवा के दौरान मरीजों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. आनंद पटेल ने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों वायरल बुखार सहित कई मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने साफ-सफाई का ध्यान रखने, शुद्ध पानी पीने और संतुलित खानपान अपनाने की सलाह दी। साथ ही कहा कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने से बीमारी की गंभीरता को कम किया जा सकता है। 

आश्रम संचालक पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय ने बताया कि आश्रम परिसर में प्रत्येक रविवार को निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी को उपचार से वंचित न रहना पड़े। इस सेवा का विशेष लाभ नगर और आसपास के क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने आश्रम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नियमित रूप से आयोजित होने वाली निःशुल्क चिकित्सा सेवा जरूरतमंद मरीजों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक परामर्श मिल रहा है।

Related News

उत्तर प्रदेश: मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु, जय माता दी के जयकारों से गूंजा एसएनटी ग्राउंड

उत्तर प्रदेश: शिवाय सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया दसवां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में ‘Wings Over Ganga’ एयर शो: राफेल, सुखोई और तेजस की गर्जना से गूंजा काशी का आसमान

बिहार: रबी महोत्सव में मुखिया जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर मुखिया संघ नाराज, कृषि पदाधिकारी पर सूचना नहीं देने का आरोप

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश: आयुष चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार की लालापुर में ड्यूटी लगाने पर उठे सवाल


Featured News